See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 08:15:55

आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पेशेवर लोग भी कांग्रेस विश्वास जताकर पार्टी में शामिल हो रहे है। - देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की उपस्तिथि में कांग्रेस का दामन थामा।

नई दिल्ली । दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव सहित वकीलों कई वकीलों ने रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की उपस्तिथि में कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, तस्वीर सौलंकी और जतिन सेहरावत भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले वकीलों में दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र सोलंकी, सह सचिव करण वीर त्यागी, द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के सरुन गुलिया, मेहताब बालियान, आशिश रोहिल्ला, सुशील अहलावत के साथ दर्जनों वकील भी शामिल है। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, लागातार दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं सहित हर वर्ग और पेशेवर लोग भी दिल्ली कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आज वकीलां द्वारा कांग्रेस का हाथ थामने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। मैं कांग्रेस में शामिल हुए सभी वकीलां से कहना चाहता हूं कि विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मजबूती के साथ काम करे, यदि कोई कानूनी जरुरत हमारे प्रत्याशियों को पड़ती है तो उसके लिए आगे बढ़कर अपना दायित्व निभाऐं। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और जन नायक श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के विश्वास के चलते ही प्रतिदिन लोग दिल्ली कांग्रेस कार्यालय सहित हमारे विधानसभा प्रत्याशियों के क्षेत्रों में संगठन के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का कांग्रेस को बढ़ता समर्थन हमें दिल्ली को विकास करने की दहलीज विधानसभा चुनाव की जीत तक लेकर जाएगा और पुनः कांग्रेस पार्टी श्रीमती शीला दीक्षित के विकास के इतिहास का दोहराऐगी।