See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-22 11:56:28

धौलाना में समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन ने फिर भरी हुंकार,एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

मजदूरों के पैसे हड़पने को लेकर मजदूरों के साथ हुई समस्याओं से धौलाना एसडीएम लवी त्रिपाठी अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की है।

हापुड़। पिलखुवा धौलाना किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना देकर मजदूर और किसानों की समस्याएं उठाईं।किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह राणा के नेतृत्व में धौलाना तहसील परिसर पहुंचकर जिंदल स्थित आर के बी टैक्सटाईल कंपनी द्वारा मजदूरों के पैसे हड़पने को लेकर  मजदूरों के साथ हुई समस्याओं से धौलाना एसडीएम लवी त्रिपाठी अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान एसडीएम लवी त्रिपाठी ने किसान संगठन के कार्यकर्ताओं सहित सभी मजदूरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सभी का हक दिलाया जाएगा।जिसमें संगठन द्वारा मांग की गई जब तक मजदूरों का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता जब तक कंपनी द्वारा मजदूरों को कंपनी के अंदर जाने से ना रोका जाए और सामान मशीन स्थानांतरण ना किया जाए,नियम अनुसार सभी मजदूरों को उनका नोटिस पे दिलाया जाए सभी मजदूरों को कंपनी द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाए। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के मेरठ मंडल प्रवक्ता राम अवतार सिसोदिया,डॉ वकील,गफ्फार चौधरी,लईक राणा, महेश शर्मा आदि संगठन सहित अन्ये लोग मौजूद रहे।