See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-12 10:25:33

किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन अन्नदाताओं को भाजपा नेताओ ने भेंट किए कम्मल

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया की सरकार किसानों को हर प्रकार से योजनाओं को जोड़ते हुए किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

थाना सिंभावली क्षेत्र के चौधरी फार्म हाउस में शनिवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजित किया गया जिसमें लगभग 5000 किसानो को सम्मान किया गया। डॉ सुरेश चंद्र नगर प्रिंसिपल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई थी इस मौके इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित लोग पहुंचे और किसानों का सम्मान किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर सुरेश चंद्र नगर के साथ अन्नदाता किसानों को चादर ओढ़ाकर वह सर्दी के मौसम में कंबल देकर सम्मानित किया 

जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नगर ने बताया बीजेपी किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसानों को बिजली मुफ्त में प्रदान करते हुए अनेकों प्रकार से किसानों को लाभ देने का काम कर रही है 

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरणजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र की जनता डॉक्टर सुरेश नागर जी को बहुत ही पसंद करती है और नागर जी किसानों को गरीबों को मजदूरों को किसी धर्म जाति को ना देखते हुए सभी का सम्मान करते हैं और क्षेत्र की जनता से ऐसे समाजसेवी लोगों का सहयोग और कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। 

कार्यक्रम आयोजन मास्टर सुरेश नागर जी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब मजदूर असहाय लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म चादर और गर्म कंबल बांटने का काम किया है चुनाव न होते हुए भी सुरेश नागर जी समय-समय पर गरीब लोगों की सेव करके पुण्य का कार्य करते हैं। 

कार्यक्रम का मंच संचालन कोऑपरेटिव बैंक के चैयरमेन सुभाष प्रधान जी ने किया सिंभावली चौधरी फार्म हाउस में किसान सम्मान समारोह में लगभग 5000 किसानों को चादर कंबल देकर सम्मानित किया गया जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। जिसमे शरणजीत सिंह गुर्जर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वायु सेवा के पूर्व वारंट ऑफिसर चौधरी मनवीर सिंह, राजेंद्र प्रधान जिला अध्यक्ष, जितेंद्र सिंधु योगेंद्र पहलवान मनोज प्रधान नरेंद्र त्यागी राजेंद्र त्यागी राजीव शर्मा मंडल अध्यक्ष बेगराज नगर प्रेमचंद कसाना मनोज त्यागीव क्षेत्र के किसान मौजूद रहे