See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-11 19:02:59

भारतीय किसान यूनियन(तोमर)संगठन की बैठक

दौलत शेर का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

हापुड़ जनपद के फुलगढ़ी हर्ष कॉलोनी निवासी दौलत शेर को भारतीय किसान यूनियन(तोमर) का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर व कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया।बताया गया कि दयाल रीजेंसी में कार्यक्रम आयोजित कर दौलत शेर को कार्यकर्ताओ एवं अन्य लोगों ने भी सम्मानित किया।उपस्थित  कार्यकर्ताओं ने दौलत शेर को फूलों-मालाओं और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।दौलत शेर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर व सभी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया।दौलतशेर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ही एक ऐसी संगठन है जो छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी सौपकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही है।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि दौलत तोमर पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता है।इनको वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने आगामी कार्यक्रमो व समस्याओं में कार्यकर्ताओ को हरसंभव मदद मिलेंगी।