See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-11 02:42:10

श्री श्लोक कुमार द्वारा पुलिस लाइन में आरक्षी फौजदार सिंह की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनको प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं खेल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर जनपदीय पुलिस को गौरवान्वित किया है।

बुलन्दशहर 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चेम्पियनशिप 2024-25 में का आयोजन उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी में दिनांक 04.01.2025 से 05.01.2025 तक हुआ था। जनपद बुलन्दशहर से आरक्षी फौजदार सिंह द्वारा पोल वाल्ट में प्रतिभाग किया गया तथा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर जनपदीय पुलिस को गौरवान्वित किया है। आज दिनांक 10.01.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्री श्लोक कुमार द्वारा पुलिस लाइन में आरक्षी फौजदार सिंह की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनको प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं खेल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उत्साह वर्धन हेतु 5000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।