See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-22 11:47:03

जिंदा गौवंश मृत्यु में तब्दील जिम्मेदार कौन, नगर पालिका हापुड़ के वाहन चल रहे राम भरोसे

सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका द्वारा अपने वाहनों का लाखों रुपए का खर्च का बजट पास किया जाता है मगर फिर भी चल रहे है वाहन राम भरोसे

 हापुड़। के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एचपीडीए दिल्ली रोड का मामला कल सुबह 10:00 बजे एक गोवंश गंभीर रूप से घायल था जो चलने में असमर्थ थी जिसकी सूचना गौ सेवक अनिलपाल को मिली सूचना मिलने के बाद गौसेवक अनिलपाल ने राष्ट्रीय गौसेवा संघ  के जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप  को दी बीमार वह घायल गौ माता की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप द्वारा हापुड नगर पालिका  इंचार्ज राजकुमार को सूचना दी गई वह पशुपालन विभाग को सूचना दी लेकिन राजकुमार ने बताया कि 2 दिन से नगर पालिका की गाड़ी खराब है इसलिए मदद नहीं मिलेगी सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका द्वारा अपने वाहनों का लाखों रुपए का खर्च का बजट पास किया जाता है मगर फिर भी चल रहे है वाहन राम भरोसे,जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप ने तत्काल जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी को सूचना दी मोहित चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से @UPGovernment को मामले से अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका को फोन किया लेकिन समाधान नहीं किया गया इसके पश्चात गौगोवंश ने तड़प तड़प कर रात को करीब 9:00 बजे दम तोड़ दिया जिसकी सूचना नगर पालिका को दी गई की गौमाता की मृत्यु हो गई है इसके अंतिम संस्कार के लिए जेसीबी की मदद चाहिए तो JCB भी खराब थी जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय गौसेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मशक्कत कर प्राइवेट खर्चे पर JCB की मदद से गौमाता का विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया मोहित चौधरी ने शासन प्रशासन से अपील करते हुए कहा की योगी जी की सरकार में गौ माता की हो रही दुर्दशा आखिर इसका जिम्मेदार कौन उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान सिद्ध ही कराया जाएगा वरना हमारा संगठन शासन से संघर्ष के लिए तैयार है