See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-11 01:48:43

संविधान गौरव अभियान की तैयारियों को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

11 जनवरी से 25 जनवरी तक होने वाले संविधान गौरव अभियान की तैयारियों को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गुलावठी ! नगर मंडल स्थित सैनी धर्मशाला में आगामी दिनांक 11 जनवरी से 25 जनवरी तक होने वाले संविधान गौरव अभियान की तैयारियों को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 11 जनवरी से 25 जनवरी तक जाने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिसके मुख्य वक्ता जिला महामंत्री संजय गुर्जर रहे। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह,सांसद प्रतिनिधि मंडल प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया की उपस्थिति भी रही। मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी ने बताया कि यह अभियान बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में चलाया जाएगा। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब का अपमान किया था पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया ने बताया कि अभियान के दौरान प्रमुख केंद्रों पर 'संविधान हमारा स्वाभिमान' के ध्येय से संगोष्ठियां और रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का सर्वाधिक सम्मान करती है। बैठक के उपरांत नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं पटका पहनाकर बधाई दी। बैठक में उपस्थित पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया,अनिल सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्र गुप्ता,रवि अग्रवाल,भाजपा नेत्री विद्यावती तोमर,रामकुमार कौशिक,अरविंद भारद्वाज,परमानंद सैनी,महेश वर्मा,प्रभात मुद्गल,सभासद अनिमेश अगस्तीन,सभासद गगन प्रजापति,सभासद हिमांशु सैनी,मन्नू पंडित,प्रिंस तेवतिया,मयंक अग्रवाल,हिमांशु गोयल,रविंद्र सिंह, उमा चौधरी,बीना सैनी,अरुणा शर्मा,अरुण तेवतिया,गौरव तेवतिया,शोभित,चिराग नागर,कन्हैया सैनी,पवन तेवतिया,अजय तेवतिया,जोगेंद्र सिंह,कुँवरपाल सिंह,मोहम्मद नासिर,सैयद आजम आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी ने की एवं मंच का संचालन महामंत्री अनुराग तोमर ने किया।