See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-11 01:46:16

भाजपा नगर मंडल द्वारा किया गया संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे।

सिकंदराबाद । इस कार्यशाला आयोजन में  मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह  उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता  ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री नरेंद्र सैनी  ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह  ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों चल रही राजनीति के बीच भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य जनता को बाबा साहब के संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और कांग्रेस के द्वारा उनके साथ किए गए छल के बारे में जागरूक करना है। यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। इसके माध्यम से भाजपा देश के आम नागरिकों को संविधान की महत्ता और डॉ. अंबेडकर के योगदान से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि संविधान हर भारतीय की समानता और अधिकारों का प्रतीक है, और इसे लेकर जागरूकता फैलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस कार्यशाला के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संविधान और बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा का यह कदम डॉ. अंबेडकर की विचारधारा और उनके द्वारा बनाए गए संविधान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंकी वोहरा  जिला मंत्री अरविंद दीक्षित नगर उपाध्यक्ष नवीन राजपूत ,नगर मंत्री अरुण प्रजापति,सचिन सैनी जी,गौरव भाटिया  मोहित अग्रवाल ,शेखर सैनी  सोनु सैनी जी संजीव शर्मा ,सुन्दर सैनी  मालती सैनी,रवि लोधी,सौरभ प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और इसे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। इस अभियान के तहत भाजपा संगठन बाबा साहब के विचारों और संविधान की गरिमा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।