See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-11 01:42:17

यज्ञ-हवन कर मनाया गया चौधरी मंगल सिंह का जन्मदिन

योग,यज्ञ और आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ्य रह सकते हैं

गाजियाबाद,शुक्रवार। सेवा सदन के संस्थापक, महामंत्री एवं मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत के प्रेरणास्रोत चौधरी मंगल सिंह के जन्मदिन पर 5,सत्यम एनक्लेव,कोट गांव जीटी रोड स्थित सेवा सदन के प्रांगण में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष प्रवीण आर्य के ब्रह्मत्व में यज्ञ-हवन किया गया और निःशुल्क आई जांच कैम्प लगाया गया।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों, विद्वानों ने गौभक्त चौधरी मंगल सिंह को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। योगी प्रवीण आर्य ने स्वास्थ्य चर्चा विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि योग,यज्ञ और आयुर्वेद को अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैँ।यज्ञ कुण्ड सेनेटाइजर यंत्र है इसमें गौघृत और ओषधिओं व वेदमंत्रों से हवन करने से एचएमपीवी सहित अनेकों रोगों से बचा जा सकता है।हमें योग,यज्ञ और आयुर्वेद को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए। समाज सेवी विनोद त्यागी ने जनसेवा में समर्पित चौधरी मंगल सिंह को उत्तम स्वास्थ्य व सफल मानव जीवन की शुभकामना व आशीर्वाद प्रदान किया।  चौ. मंगल सिंह ने गौवंश को बचाने के लिए कार्य करते रहने के संकल्प को दोहराया है तथा किसानों द्वारा फसलों में प्रयोग किये जा रहे रासायनिक कीटनाशकों को पूर्णतः प्रतिबंधित कराने की प्रतिबद्धता जताई।कीटनाशक तत्व हमारे खाने के जीन्स में प्रवेश कर गए हैं जिस की वजह से भयंकर कैसर जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।  वैदिक विद्वान अग्निदेव शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में गुरुओं की अविद्वता के कारण साधारण मनुष्य धर्म और कर्म का अर्थ समझने और उसे आचरण में उतारने से वंचित हैं। समाज सेवी संदीप त्यागी (रसम), जगपाल सिंह (छाता मथुरा),ओम बीर सिंह वीरवाल,प्रमोद मित्तल ने भी अपने विचार रखे।  इस अवसर पर डॉ प्रमोद सक्सेना, अशोक सागर,राजवती, माला शर्मा, महेश कुमार, देवेंद्र गोयल,सुशील शर्मा, रविन्द्र चाहर, गुड्डी चौधरी,डॉ मन मोह स्विच, यशराज मलिक, सुभाष गुप्ता, राजीव अग्रवाल, चमन सिंह, प्रमोद बंसल, तेनसिंह, शुभम त्यागी, भारत सिंह, हरबीर सिंह, चंचल जैन, विपिन अग्रवाल, आशा गोस्वामी, उषा चौहान, अनिल चौधरी,सीमा अग्रवाल,कृष्णेंदु  रंजनी गुप्ता,विजय कसाना,हरीश नारंग एवं सुधीर  आदि उपस्थित थे।  सेवा सदन के संस्थापक चौधरी मंगल सिंह ने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया शांति पाठ और प्रीतीभोज  के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।