See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-10 08:52:08

भाजपा के पास न कोई एजेंडा और न मुख्यमंत्री का चेहरा: आतिशी

मुख्यमंत्री ने गाेविंदपुर व काकलाजी में आप के चुनाव कार्यालयों का किया उदघाटन

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को गोविंदपुरी और कालकाजी में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर आतिशी ने विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई एजेंडा या नैरेटिव नहीं है, न ही उनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा है। मुख्यमंत्री कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार आतिशी ने यहा पत्रकारों से वार्ता की। आतिशि ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में कालकाजी की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है। आज कार्यालय उद्घाटन के साथ उन्हें उम्मीद है कि निर्वाचन क्षेत्र के लोग उनपर प्यार और आशीर्वाद बनाए रखेंगे। आज से उनके चुनाव-प्रचार आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहा है। उन्हें आशा है कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का समर्थन निरंतर मिलता रहेगा और आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और जनता पर कालका माई का आशीर्वाद बना रहेगा। मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास ‘गली-गलाैज’ के अलावा दिल्ली के लिए कोई एजेंडा, नैरेटिव या मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है। वे केवल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गालियां देते रहते हैं।