See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-10 08:19:48

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा तहसील-स्याना में बिरौली में स्थित इशिया फ्लोर मिल पर छापामार कार्यवाही

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार की गई इस छापामार कार्यवाही के दौरान संचालित फ्लोर मिल में सेलखड़ी, भूसी, मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था।

बुलंदशहर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार की गई इस छापामार कार्यवाही के दौरान संचालित फ्लोर मिल में सेलखड़ी, भूसी, मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था। मौके पर फैक्ट्री के मालिक ध्रुव शर्मा, निवासी ग्राम लड़ाना वर्तमान पता आवास विकास कालोनी, जनपद-बुलन्दशहर मौजूद थे। फ्लोर मिल में इनके बेटे शान्तनु शर्मा (डायरेक्टर) है। शान्तनु शर्मा मौके पर नहीं थे, जब पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो एक स्टोर में 50 किग्रा0 के 176 बैग (कुल मात्रा 90 कुन्टल) सेलखड़ी का स्टाक मिला। फ्लोर मिल में पैकिंग स्थल पर आटे में मिलाने हेतु सेलखडी मिली। साथ ही गेहूँ में सेलखड़ी एवं चावल की किनकी और भूसी मिलाकर उनको पीसा जा रहा था। यहाँ से सेलखड़ी पाउडर, 02 आटे के नमूने, चावल की किनकी (कुल-05 नमूने) संग्रहित किये गये है। तथा फ्लोर मिल में मिली सेलखड़ी की 50 किग्रा0 की 176 बैग (अनुमानित मूल्य लगभग 90000/-) को सीज किया गया है। इसके द्वारा रात्रि में मिलावटी आटा तैयार कर जनपद में और आस-पास के जनपदों और दिल्ली में बेचने के बारे में इसके द्वारा जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही इसी फ्लोर मिल के बराबर में एक वेयर हाउस में कुछ फूड आईटम संग्रहित करने की जानकारी मिली टीम द्वारा उसका भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में स्किम्ड मिल्क पाउडर का भण्डारण किया जाता पाया गया। मौके पर स्टोर इन्चार्ज और एक बैंक प्रतिनिधि मौजूद मिले इन्होने बताया कि यह आन्नंदा डेयरी वालों का स्किम्ड मिल्क पाउडर भण्डारित किया गया है। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि यहाँ इनके पास कोई फूड लाइसेंस नही है। बिना लाइसेंस के स्किम्ड मिल्क पाउडर को भण्डारित किया जा रहा था। मौके से स्किम्ड मिल्क पाउडर के दो अलग-अलग ब्रांड के 02 नमनें जॉच हेतु संग्रहित किये गये हैं, एवं भण्डारित लगभग-45000 हजार बैग्स (अनुमानित मूल्य 44 करोड़ रूपये) की खरीद बिक्री पर तत्काल प्रभव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गयी है। तथा कम्पनी को नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी नमूनें एकत्रित कर जॉच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। प्रयोगशाला से जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उक्त कार्यवाही के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनजीत कुमार,  महेश कुमार, अनिल कुमार कौशल,  कमलेश कुमार, तथा सेनेट्री सुपरवाईजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।