See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-10 08:16:00

02 अभियुक्तों को चोरी किया इन्वर्टर, बैटरा व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।

जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बुलन्दशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चोला पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों को चोरी किया इन्वर्टर, बैटरा व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चोला पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता- 1.जितेन्द्र पुत्र ज्ञानप्रकाश निवासी ग्राम भोपतपुर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर। 2.धर्मेन्द्र पुत्र नानकचन्द्र निवासी उपरोक्त। बरामदगी- 1. 01 इन्वर्टर व 01 बैटरा (चोरी किया गया) 2. 01 बाइक नं0 UP-13CE-1745 (घटना में प्रयुक्त) गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07-01-2025 को थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैथला हसनपुर के बाहर  शिव मंदिर से इन्वर्टर व बैटरा चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना चोला पर मुअसं- 03/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत हैं।  गिरफ्तार करने वाली टीम-1. श्री लोकेश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोला  2. उ0नि0 संदीप सरोज 3.है0का0 जितेन्द्र कुमार, है0का0 चन्द्रवीर सिंह, का0 अरविन्द कुमार