See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-09 09:38:36

आम आदमी पार्टी ने दलितों का शोषण किया : भोला सिंह

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से दलित सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया

नई दिल्ली । जिला नवीन शाहदरा रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से दलित सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि-बीजेपी सांसद भोला सिंह, ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने हमेशा ही दलितों पिछड़ों को उपेक्षित रखा और उनका तिरस्कार करते हुए उनका शोषण किया है भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही दलितों का सम्मान किया है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है भगवान वाल्मीकि का सम्मान किया है और हमारे गुरु रविदास जी का सम्मान किया है परंतु कांग्रेस ने हमेशा ही दलित ऑन को उपेक्षित रखा है भारतीय जनता पार्टी के दलित स्वाभिमान सम्मेलन मैं वरिष्ठ दलित समाज के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर बीजेपी जिला नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, राजू चंदेल, अनिल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, रितेश सूजी, परवीन सहाय संजय पर्चा राजेश सिंह संगीत संजय चंदेल मथुरिया दिनेश संजय डिंडोना सुरेंद्र चंदेल चंद्रपाल चंदेल उत्तर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा पिंटू बामनिया सतीश कल्याने वाल्मीकि हरिकिशन माहौर उपाध्यक्ष एवम बूथ प्रबंधन संयोजक हर्ष विहार मण्डल जिला नवीन शाहदरा दिल्ली प्रदेश आदि ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। इस मौके पर रोहतास नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जितेंदर महाजन ने बोलते हुए कहा था हमने और हमारी भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वाभिमान से जीना सिखाया है अपने घरेलू उद्योग लगाने के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाया है मोदी सरकार ने देश भर की महिलाओं माता बहनों को योजना उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम किया।