See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-09 07:52:35

श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण भगवान के 16,108 विवाहों व सुदामा चरित्र का हुआ भव्य वर्णन

श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन श्रीकृष्ण भगवान के 16,108 विवाहों व सुदामा चरित्र को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया

गुलावठी। नगर गुलावठी में कथावाचक पंडित सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री(श्री धाम वृंदावन) वालों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन श्रीकृष्ण भगवान के 16,108 विवाहों व सुदामा चरित्र को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। कथावाचक पंडित सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के माध्यम से बताया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाह हुए।  कथा वाचक ने कहा भगवान कृष्ण की पत्नियों को पटरानियां कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की 8 पत्नियां थी। जिनके नाम रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा था। दानव से मुक्त हुए कन्याओं का किया वरण -पुराणों में उल्लेख है कि एक दानव भूमासुर ने अमर होने के लिए 16 हजार कन्याओं की बलि देने का निश्चय कर लिया था। श्रीकृष्ण ने इन कन्याओं को कारावास से मुक्त कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया। इस तरह भूमाशूर नाम के राक्षस से छुड़ाई गई 16 हजार कन्याओं ने कृष्ण को अपना पति मान लिया। इस तरह श्रीकृष्ण की 16 हजार एक सौ आठ रानियां हुई। वही कथावाचक ने सुदामा चरित्र के बारे में बहुत सुंदर उपदेश दिया कि मित्र ऐसा होना चाहिए जो हमारे कष्ठ को बिना बताये भी समझ जाएं। आगे उन्होंने बताया कि सुदामा ने भगवान से कुछ नही मांगा फिर भी भगवान ने सुदामा के भाव को समझकर सब कुछ प्रदान कर दिया। इस मौके पर आयोजक धीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ आनंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंघल, राजीव सैनी,भाजपा नेत्री विद्यावती तोमर,राजवीर,राकेश कौशिक (गुरु जी), ओमप्रकाश कौशिक, राजेश निराला, तिरलोक चंद शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, हेमंत, प्रियांशु सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।