See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-15 17:16:11

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण

कमला नेहरू नगर व मतगणना स्थल गोविन्दपुरम अनाज मण्डी का स्थलीय निरीक्षण

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद विधानसभा—56 में उपनिर्वाचन के मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल कमला नेहरू नगर व मतगणना स्थल गोविन्दपुरम अनाज मण्डी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समयान्तराल में ही निर्वाचन से सम्बंधित दोनो स्थलों पर सफाई कराते हुए कूड़ें का निस्तारण करें। इसके साथ ही नियमानुसार निर्वाचन सम्बंधी जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें पूर्ण करें। उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम अनुकूल ​परिस्थतियों को देखते हुए नियमानुसार टैंटेज, विद्युत, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, टायलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां रखें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह, अधिशासी अधिकारी पीडब्लूडी श्री राजाराम, एडीओ निर्वाचन श्री हरिकिशन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।