See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-27 08:33:11

हाफिजपुर थाने में खड़े हुए 10 वाहनों की नीलामी से प्राप्त हुए 70 हजार रुपए

नीलामी के दौरान नौ दो पहिया वाहन व एक चार पहिया वाहन कुल मिलाकर 10 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई

 हापुड़ । लम्बित वाहन निस्तारण अभियान अभियान के तहत थाना हाफिजपुर परिसर में में 2019 से 2023 तक खड़े 10 वाहनों का पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में पिलखुवा क्षेत्र अधिकारी अनुराधा चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 10 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया। नीलामी के दौरान नौ दो पहिया वाहन व एक चार पहिया वाहन कुल मिलाकर 10 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 70 हजार रूपये लगायी गयी।