See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-26 09:18:51

सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को डीएम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र किए वितरित

आर्य कन्या पाठशाला की छात्राओ द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास आधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पौधा देकर किया गया स्वागत

हापुड़। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोदिवस के अवसर पर चलाये जा रहे सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान लोक भवन लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखा गया।

तदोपरांत सुशासन सप्ताह के तहत हर दिन सुशासन दिवस हो ऐसे कार्य करने के लिए वक्ताओं द्वारा सम्बोधन करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक होते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत चलाई गई प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य कन्या पाठशाला की छात्रा द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास आधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया गया।