See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 08:18:10

माननीय सदस्या डा० मीनाक्षी भराला 24.12.2024 को करेंगी महिला जनसुनवाई

अपराह्न महिला थाना लोहिया नगर व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नेहरूनगर का निरीक्षण करेंगी।

गाजियाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सूचित किया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय सदस्या डा० मीनाक्षी भराला के गाजियबाद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मा० सदस्या दिनाक 24.12.2024 को 10:30 बजे पूर्वान्ह भोजपुर आंगनवाड़ी, 11:30 वन स्टॉप सेन्टर, संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर, 12:00 बजे अपराह्न महिला थाना लोहिया नगर व 12:30 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नेहरूनगर का निरीक्षण करेंगी। अपराह्न 01:00 बजे  दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन, गाजियाबाद में महिला जनसुनवाई की जायेगी। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में इच्छुक महिलायें अपनी शिकायत/समस्या के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर माननीय सदस्या राज्य महिला आयोग से सम्पर्क कर सकती है। माननीय सदस्या द्वारा उनकी शिकायतों मौके पर निस्तारण करवाया जायेगा।