See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 07:25:18

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि.

कांग्रेस जनों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

हापुड़।   कांग्रेस जन तहसील चौराहा स्थित चरण सिंह जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें याद कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने चौधरी साहब को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को पूरे देश में "किसानों का मसीहा" के नाम से जाना जाता है। किसानों के लिए चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्य और उनका योगदान संपूर्ण भारत में अतुलनीय है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया था। कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज्य उद्घोष से प्रभावित होकर युवा चरण सिंह ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया और 1930 में महात्मा गाँधी द्वारा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के तहत् नमक कानून तोड़ने का आह्वान किया था। कांग्रेस जनों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, राकेश त्यागी, आईसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, रामप्रसाद जाटव, जितेंद्र सिंह, अमित सैनी, विक्की शर्मा, यशपाल सिंह, गौरव गर्ग, सलमान राणा, शौकीन चौधरी, सुबोध शास्त्री, कुसुम लता, अंबेडकर जी, राकेश खन्ना, सिराजुद्दीन, शहजाद मेवाती, आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण मौजूद रहे