See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 07:21:01

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर से कार्यक्रम आयोजन किया गया

विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों मे कमानुसार जन-चौपाल का आयोजन किया जाता है।

हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त जनपदों में दिनांक 19-24 दिसम्बर, 2024 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर के आयोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हापुड के विकास खण्ड सिम्भावली में लोक शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक शुकवार को विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों मे कमानुसार जन-चौपाल का आयोजन किया जाता है। आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर शिकायतों का मौके पर भौतिक एवं स्थलीय सत्यापन के उपरान्त ही गुणवत्ता निस्तारण किया जाता है। विकास खण्ड सिम्भावली मे ऑनलाईन सर्विस जैसे फैमिली आई०डी० के 1293 प्राप्त आवेदनों पर सत्यापन उपरान्त 1255 बना दिया गया है तथा ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक तथा ग्राम सचिव द्वारा बनाने का कार्य प्रगति पर है। विकास खण्ड के प्रत्येक गाँव में जीरो पावर्टी का कार्य चल रहा है जिसमे पंचायत सहायक, बी०सी० सखी तथा समूह सखी द्वारा ग्राम पंचायतों मे कार्य किया जा रहा है, इसमें वर्तमान में 112 इम्यूनेटरों द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत एस०एल० डब्ल्यू०एम० में वि०ख० सिम्भावली में 31 ग्राम पंचायतों में आर०आर०सी० सेन्टर का निर्माण कराया जा चुका है शेष चयनित ग्राम पंचायतों मे निर्माण कार्य चल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का भी ग्राम पंचायतों मे निर्माण कराया गया है। कार्यालय वि०ख० सिम्भावली में सोमवार को चौ० चरण सिंह जयन्ती मनाई गई। सफलता की कहानीः- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत (एस०एल० डब्ल्यू० एम०) में चयनित विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में कूड़ा का निपटान के लिए आर०आर०सी० सेन्टर का निर्माण तथा कूडा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा कय किया गया है, जिससे ग्राम पंचायत मे घर-घर कूडा कलेक्शन किया जाता है, इस क्रम में 31 ग्राम पंचायतों में आर०आर०सी० सेन्टर का निर्माण कराया जा चुका है। ग्राम पंचायतों मे वर्मी कम्पोसस्ट का निर्माण किया गया है जिसमे केचुए से खाद का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे ग्रामवासियों को रासायनिक रहित सब्जी, अनाज का उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सके।