See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 07:16:54

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान दिवस समारोह एवं किसान मेला का आयोजन किया गया।

किसान सम्मान दिवस समारोह एवं किसान मेला का आयोजन पैतृक ग्राम नूरपुर मढैय्या में नवनर्मित राजकीय कन्या इन्टर कालेज के ग्राउड में किया गया।

हापुड़ । स्व० चौधरी चरण सिंह  (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्मदिवस 23 दिसम्बर 2024 को कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान दिवस समारोह एवं किसान मेला का आयोजन पैतृक ग्राम  नूरपुर मढैय्या में नवनर्मित राजकीय कन्या इन्टर कालेज के ग्राउड में किया गया। मेला स्थल पर स्थित मा० स्व० चौधरी चरण सिंह जी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि  भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भा०ज०पा० उ०प्र० एवं  प्रेरणा शर्मा, जिलाधिकारी हापुड़ एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर उक्त किसान मेला प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इसके उपरान्त  राजेन्द्र अग्रवाल , पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र मेरठ हापुड, सत्येंद्र शिशौदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पं० उ०प्र०,  नरेश तोमर, जि०अ०, भा०ज०पा० हापुड़,  विजयपाल आढ़ती  विधायक हापुड़, हरेन्द्र सिंह तेवितया  विधायक गढ़मुक्तेश्वर,  रेखा नागर , जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़,  ममता तेवतिया,  क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, विकास खण्ड हापुड़,  निशान्त सिसोदिया ,  अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत धौलाना, सतपाल सिंह, जि०अ०, भा०ज०पा० गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक, हापुड़,  हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़,  देवेन्द्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी हापुड़ एवं अन्य समस्त जनप्रतिनिधियो द्वारा मा० स्व० चौधरी चरण सिंह जी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जलित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, गन्ना एवं अन्य कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे। मेला उद्घाटन के उपरान्त सभी मा० जनप्रतिनिधि गणो द्वारा मेले में विभिन्न विभागो एवं संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टॉलो का निरीक्षण किया। श्री योगेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी गण एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया एवं विभागीय अन्य योजनाओ की जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त कृषि विज्ञान केन्द्र से उपस्थित वैज्ञानिक डा० पी०के० मण्डके, डा० अरविन्द यादव, डा० नीलम द्वारा कृषको को अपने-अपने विषय से सम्बन्धित नवीनतम कृषि तकनीक के बारे में एवं मिलेट्स फसलों एवं सामयिक फसलों के बारे में कृषको को जानकारी दी गयी। तकनीकी सत्र के उपरान्त किसान सम्मान दिवस समारोह में कृषि विभाग के तिलहन फसल में एक कृषक राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर कृषि विभाग-12, उद्यान-10, पशुपालन-10, मत्स्य-04 एवं गन्ना-08 कुल 45 कृषको को सम्मानित किया गया जिनकी सूची संलग्न है। सम्मानित किये गये कृषको को प्रशस्ति पत्र, शॉल प्रदान कर मा० जनप्रतिनिधिगणो द्वारा सम्मानित किया गया। भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भा०ज०पा० उ०प्र० द्वारा मा० स्व० चौधरी चरण सिंह  (भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न) के जीवन परिचय के बारे में तथा कृषको को कृषि विभाग की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। कृषको को लन्च पैकट वितरण के उपरान्त श्री मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी, हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ को धन्यवाद ज्ञापित  करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।