See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-21 13:10:13

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, नतीजों के लिए 23 नवंबर का इंतजार

शहर विधान सभा सीट पर बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव संपन्न हो गया।

गाजियाबाद । शहर विधान सभा सीट पर बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चली। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को सील कर कड़ी सुरक्षा में गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा दिया गया। सुस्त गति से शुरू हुआ मतदान शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे सुस्त गति से मतदान शुरू हुआ। जो कि शाम तक इसी गति से चलता रहा। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखाई दिया। उपचुनाव में 33.30 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखाई दिया। सुबह 9 बजे तक मात्र 5.36 प्रतिशत मतदान शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 119 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। ज्यादातर मतदाताओं ने कहा कि वह विकास और शिक्षा के मुद्दे पर वोट देने आए हैं। उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 8 बजे तक मतदान की रफ्तार काफी सुस्त रही। सुबह 9 बजे तक 5.36 फीसदी मतदान हो पाया। 9 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कुछ इजाफा हुआ। इसके बाद 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 12.87 फीसदी पर पहुंचा। तदुपरांत दोपहर 1 बजे तक मत प्रतिशत 20.92 रहा। दोपहर 3 बजे यह मत प्रतिशत 27.36 तक पहुंच गया। 5 बजे मतदान समाप्ति तक कुल मतदान प्रतिशत 33.30 रहा। यानी एक बजे के बाद 5 बजे तक 4 घंटे के बीच करीब 13 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शुरुआती 4 घंटे में 12 प्रतिशत तक मतदान हुआ। शहर की अपेक्षा लाइनपार क्षेत्र में मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। गाजियाबाद में मतदान के लिए बुजुर्ग मतदाता घरों से निकल कर बूथों पर पहुंचे और मत का उपयोग किया। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के जीडीए हायर सेकेंडरी स्कूल में लोग वोट डालने पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। बुजुर्ग महिला ने वोट डाला कैला भट्टा स्थित एक मतदान केंद्र पर बूथ खाली पड़े रहे। गाजियाबाद के चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में मतदान केंद्र पर बुजुर्ग महिला सतबीरी ने अपना वोट डालकर हाथ में लगा निशान दिखाया। चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया था। अकबरपुर-बहरामपुर स्थित सनशाइन स्कूल में कड़ी सुरक्षा में मतदान किया गया। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में बने कई बूथ खाली पड़े थे। जीडीए हायर सेकेंडरी स्कूल में धीरे-धीरे लोग वोट डालने के लिए पहुंचे। चौ. छबील दास पब्लिक स्कूल में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई। 86 वर्षीय नरेंद्र महेश्वरी को व्हीलचेयर से मतदान के लिए ले जाया गया। छबील दास स्कूल में बने बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने उंगली पर स्याही का निशान दिखाया।