See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 07:04:27

सपाइयो ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपाइयो ने दी श्रद्धांजलि.

प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती मनाई।

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ मे तहसील चौराहे स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित हुए सपाइयो ने प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ की अगुवाई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती मनाई। इस दौरान सपाइयो ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें याद कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ ने चौधरी साहब को याद करते हुए बताया कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को पूरे देश में किसानों का मसीहा के नाम से जाना जाता है। किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्य और उनका योगदान संपूर्ण भारत में अतुलनीय है। इस मौके पर देवेंद्र जाखड़ ,किशन सिंह तोमर ,संजय यादव ,दिनेश तोमर, शालू जौहरी, पदम सिंह, भोपाल सिंह  ,रिंकू चौधरी, अंकित भड़ाना,  मुन्नी यादव, अफजाल चौधरी, वाहिद चौधरी, बिलाल कुरैशी ,दिनेश जाटव,   अनुभव चौधरी आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।