See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 07:03:11

शिक्षार्थ डीपीएस ने मनाई भारत के पूर्व पीएम और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जंयती

छात्र व छात्राओं को किसान और किसानो की अहमियत के बारे में जागरूक करने के लिए किसानों के बारे में जानकारी दी गई।

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में भारत के पूर्व पीएम और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जंयती पर जिले में जगह जगह कार्यक्रम हुए। इस मौके पर शिक्षार्थ डीपीएस के छात्र व छात्राओं को भी चौधरी चरण सिंह के बारे में बताया गया और साथ में छात्र व छात्राओं को किसान और किसानो की अहमियत के बारे में जागरूक करने के लिए किसानों के बारे में जानकारी दी गई। खेती कैसे की जाती है उसकी जानकारी दी गयी। साथ ही छात्र व छात्राओं को खेती के लिए जरूरी उपकरणों व बीजो के बारे में भी जानकारी दी गई कि कैसे बीजो को बोया जाता है और कैसे फसल को सींचा जाता है। इसके साथ ही छात्र व छात्राओं को खेती के उपकरण देकर खेती करवाई गई।छात्र व छात्राओं को सारी जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या शिप्रा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर आज हमने बच्चों को ये बताया कि किसान कितनी मेहनत करके दिन रात हमारी थाली तक खाना पहुँचाते हैं उसकी अहमियत बताने के लिए स्याना क्षेत्र के ड्रीम फारेस्ट रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और हमने बताया कि किसान हमारे जीवन में कितना मुख्य रूप अदा करते है। हमने बच्चो को समझाया है कि आप जितना प्लेट में खाना लेते है वो व्यर्थ ना करें क्योकि वो खाना नही किसान की मेहनत है और आज के आधुनिक युग में हम बहुत सारी चीजें बच्चो को सिखाते है इसलिए यह प्रयास किया गया है कि बच्चो को किसान और खेती से परिचित  कराना। टेक्नोलॉजी के युग में बच्चों को हम बताते हैं एडवोकेट बनना है, डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है मगर किसान के बारे में ज्यादा नही बताया जाता है, इंसान की बेसिक जरूरत को किसान ही पूरा करता है ये पता होना अति महत्वपूर्ण है। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य शिप्रा सिंह व स्कूल की अन्य शिक्षक सहित ड्रीम फॉरेस्ट रिजॉर्ट एमडी वरुण चौधरी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वरुण चौधरी ने बच्चों को खेती के बारे में समझाते हुए बच्चों को खेती के उपकरण के साथ खेती करने और किस तरह से फसलों को सींचा जाता है इसकी जानकारी दी।