See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-21 13:06:05

लोगों का दिल जीत रही है दिल्ली न्याय यात्रा : देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ध्वजारोहण के बाद बुधवार को दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ध्वजारोहण के बाद बुधवार को दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान, चिल्ला स्पोर्टस काम्पलेक्स वसुंधरा एन्कलेव से महिलाओं, वृद्धों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ न्याय यौद्धा दूसरे चरण के अंतिम दिन आगे बढ़े, जबकि यात्रा का समापन बद्रीनाथ पार्क, विनोद नगर पर में हुआ। यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव ने भगवान गणेश जी के मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेक कर दिल्ली वालों की उज्जवल भविष्य की कामना की। यात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि, संविधान निर्माता डा0 अम्बेडकर की तस्वीर और चरखा देवेन्द्र यादव को भेंट किया गया। आज दिल्ली न्याय यात्रा कोंडली, त्रिलोकपुरी और पटपड़गंज विधानसभा में निकाली गई, जिसमें देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार, कांग्रेस सचिव दानिश अबरार, पूर्व विधायक अमरीश गौतम, आसिफ मौहम्मद खान, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण, दीपक भारद्वाज, प्रवीण मैसी, राजीव वर्मा सहित हजारों की संख्या में यात्री मुख्य रुप से मौजूद थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह मंच बने हुए थे जहां रिहायशी लोगों ने देवेन्द्र यादव सहित न्याय यौद्धओं को भव्य स्वागत किया। दूसरे चरण में यमुनापार की 16 विधानसभाओं में यात्रा पूरी कल ली गई। देवेन्द्र यादव ने यात्रा के दौरान दिल्लीवालों से अपील की कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में आपका वोट आपके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेगा, हम दिल्लीवालों के साथ मिलकर दिल्ली को बेहतर न्याय वाली दिल्ली बनाकर बेरोजगारी और महंगाई मुक्त बनाएंगे। दिल्ली के युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, मजदूरों, किसानों, संगठित और असंगठित संस्थानों के कार्यरत हर वर्ग के छोटे कर्मचारियों, रेहड़ी पटरी, खोमचे वालों की जीविका सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने पिछले 11 वर्षों ने लगातार लोगों उजाड़ने का काम किया है। श्री यादव ने यात्रा के दौरान कारपेंटर की दुकान में उसके साथ श्रमदान करके उनके हुनर, संघर्ष और समस्याओं पर चर्चा करके भविष्य में योजनाएं बनाने की भी बात कही। श्री यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के 11 वर्षों के कुशासन और अन्याय के खिलाफ लोगों को न्याय दिलाने के लिए आत्म विश्वास के साथ दिल्ली न्याय यात्रा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर और सड़क किनारे अजीविका चलाने वाले दिल्ली के लाखों लोग मेहनत तो बहुत कर रहे है, परंतु कुछ मिल नही रहा है, जबकि 2014 से पहले यह लोग जो काम करते थे उसमें उनका जीवन और अजीविका सुगमता से चलती थी। अब पुलिस और निगम का डंडा, भ्रष्टाचार, गैर कानूनी उगाही आम आदमी पार्टी की सरकार की निष्क्रियता के कारण इन्हें प्रताड़ित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और केजरीवाल सरंक्षण वाली दिल्ली सरकार रेहड़ी पटरी एक्ट को लागू नही करके दिल्ली के लाखों लोगों, युवाओं से जुड़ों परिवारों की अजीविका को संकट में डालने का काम कर रहे है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार जो भ्रष्टाचार के ज्वालामुखी पर बैठकर चल रही है, लोगों के विरोध के बावजूद फिर एक बार अपनी पदयात्राओं, नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं में लोगों को लूटने के लिए नए सब्जबाग दिखा रही है, जबकि मार्शलों की पुनः बहाली करने में 10 हजार से भी अधिक पदमुक्त लोगों को गुमराह कर रही है। यही नहीं हजारों गेस्ट टीचर, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े, जनसेवाओं से जुड़े वर्कर, आगनबाड़ी, वोकेशनल टीचरों को नियमित नियुक्ति देने का वादा करके अनुबंधित तौर पर रखा है जो वेतन के लिए काम करने से अधिक हड़ताल पर होते है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इन पर आम लोगां का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।