See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-24 06:47:22

अपना दल एस ने चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्याअर्पण करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

बुलंदशहर किसानों पर एक नजर रखिए खेत खलिहान पर,दूजी नजर रखो लाल किला के मंच पर नारा देने वाले भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सच्चे किसान नेता थे उक्त विचार अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने किसान दिवस के अवसर पर भूड़ चौराहा बुलंदशहर स्थित देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्याअर्पण करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने कहा चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को बाबूगढ़ छाबनी के निकट नूरपुर ग्राम में हुआ उनका ननिहाल स्याना तहसील के ग्राम चित्सौना अलीपुर में था।चौधरी चरण सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और अपने खाली समय में वे पढ़ने और लिखने का काम करते थे। उन्होंने कई किताबें एवं रूचार-पुस्तिकाएं लिखी जिसमें ‘ज़मींदारी उन्मूलन’भारत की गरीबी और उसका समाधान’ किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिवीज़न ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद्’ आदि प्रमुख हैं। चौधरी चरण सिंह विरासत कई जगह बंटी। आज जितनी भी जनता दल परिवार की पार्टियाँ हैं, उड़ीसा में बीजू जनता दल हो या बिहार में राष्ट्रीय जनता दल हो या जनता दल यूनाएटेड ले लीजिए या ओमप्रकाश चौटाला का लोक दल अजीत सिंह का ऱाष्ट्रीय लोक दल हो या मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी हो ये सब चौधरी चरण सिंह की विरासत हैं। इस मौके पर अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, जिला उपाध्यक्ष पवन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सैन, जिला अध्यक्ष युवा मंच एडवोकेट आरिफ अंसारी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच हामिद अली सैफी,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति भगवत जाटव जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा जिला सचिव प्रेम सिंह बैरागी सदर विधान सभा अध्यक्ष आरिफ सैफी खुर्जा विधान सभा अध्यक्ष डॉ राम सिंह अनूपशहर विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार राजपूत मनोनीत अग्रवाल शहरान अंसारी संजय कुमार विधान सभा उपाध्यक्ष खुर्जा मोहम्मद आकिल अरशान अंसारी डा महराज जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।