See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-23 07:51:46

भारत मंडपम में 25 को मनाया जाएगा अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम

दिल्ली के भारत मंडपम में एक भव्य कार्यक्रम, "अटल जन्म शताब्दी काव्यांजलि" मनाया जाएगा।

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में खुशहाली फाउंडेशन द्वारा 25 दिसंबर 2024 को दिल्ली के भारत मंडपम में एक भव्य कार्यक्रम, "अटल जन्म शताब्दी काव्यांजलि" मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुशहाली फाउंडेशन द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेस वार्ता को कार्यक्रम के संकल्पना एवं संयोजक अंतरराष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी, खुशहाली फाउंडेशन के प्रधान संरक्षक डॉ. भीमसेन सिंह, खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह एवं दुबई से आए प्रवासी भारतीय आर के महतो ने संबोधित किया। खुशहाली फाउंडेशन द्वारा आयोजित और इस्कॉन द्वारा संचालित अटल जन्मशताब्दी काव्यांजलि कार्यक्रम में एक विराट कवि सम्मेलन एवं डॉ. भीमसेन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक "सनातन संघ और संस्कृति" एवं अटल भारत के अटल महापुरुष अटल जी का विमोचन होगा। खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा के माननीय अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति रहेगी। अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों में गीतामनीषी महामंडलेश्वर पूज्य ज्ञानानंद महाराज, पूज्य स्वामी चिदानंद महाराज, उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सोनू सिंह ने सनातन के महापर्व कुंभ मेले पर घोषणा करते हुए कहा कि खुशहाली फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमसेन सिंह के नेतृत्व में इच्छुक मीडियाबंधु के लिए दिल्ली से कुंभ मेला के स्नान एवं भ्रमण की यातायात की व्यवस्था की जाएगी। प्रेस वार्ता एवं कार्यक्रम के संचालक कवि गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए अटल जी को समर्पित भव्य विराट कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, वसीम बरेलवी, प्रो. अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पंवार जैसे प्रसिद्ध साहित्यिक दिग्गज कवि अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। इस अवसर पर डॉ. भीमसेन सिंह ने कहा कि अटल जी जन्म शताब्दी पर उनके दृष्टिकोण और योगदान का यह उत्सव एक मजबूत और एकजुट भारत को आकार देने में अमूल्य प्रयासों के लिए श्रद्धांजलि है। यह आयोजन कविता और साहित्य के सशक्त माध्यम के उनके आदर्शों को प्राप्त करने का एक मजबूत कदम है। भीमसेन सिंह ने कहा कि मै अटल जी को काफी करीब से देखा एवं जाना है। अटल जी से हमें अपनी बात रखने की निर्भीकता आई। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत के संस्कृति एवं सनातन की खुशबू को पूरे विश्व में फैला रहे हैं। ऐसे 10 प्रवासी को भी हम 25 दिसंबर को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर प्रवासी भारतीय व जीटीसी दुबई के चेयरमैन आर के महतो ने कहा कि विश्व भर में रह रहे भारतीय भारत के संस्कृति एवं सनातन के दूत हैं एवं हम सब भले ही विश्व के किसी भी कोने में हैं जड़ भारत में है, दिल में हमेशा भारत बसता है। आर के महतो ने कहा कि देश प्रेम मेरा सबसे बड़ा धर्म है एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी हम सभी के आदर्श हैं। खुशहाली फाउंडेशन ने मुझे इस महान पुरुष के महान कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे अवसर दिया इसके लिए दिल से आभार। प्रेस वार्ता के समापन पर मीडिया बंधु को धन्यवाद देते हुए गजेंद्र सोलंकी ने कहा कि अटल जी को समर्पित 25 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में बहुत सारे विषयों को जनमानस तक रखा जाएगा।