See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-23 06:57:44

उप डाकपाल ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

व्हाट्सएप पर लगाया सुसाइड नोट - ढाई करोड़ के गबन का सीबीआई०ने लगाया था आरोप

बुलंदशहर। उप डाकपाल ने रविवार की सुबह खुदकुशी कर ली। ढाई करोड़ के गबन के आरोप में सीबीआई०ने हिरासत में लेकर उप डाकपाल से पूछताछ की थी। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाया था। बुलंदशहर जिले में सीबीआई० की पूछताछ के बाद ढाई करोड़ के गबन के आरोपी उप डाकपाल ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी लगाया था। प्राप्त विवरणनुसार गिरधारी नगर उप डाकपाल राहुल कुमार (28) को ढाई करोड़ के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया था। सीबीआई०ने शुक्रवार को उप डाकपाल से पूछताछ की थी। उनके खिलाफ गत 26 नवंबर को डाक अधीक्षक ने सीबीआई०में मुकदमा भी दर्ज कराया था। रविवार की सुबह बुलंदशहर के लखावठी डाकघर में तैनात उप डाकपाल राहुल कुमार निवासी गिरधारी नगर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट भी लगाया था। सुसाइड नोट में जांच टीम और एक राजेश नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि टिकट में इस तरीके का फर्जीवाड़ा डिबाई में भी हुआ था लेकिन उसे मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने सुसाइड नोट में दो लोगों के शादी से पहले और बाद के अफेयर के बारे में भी लिखा है। साथ ही जाति सूचक शब्द व अन्य आरोप भी लगाए हैं। सुसाइड नोट में मौत का कारण राजेश नाम के व्यक्ति और जांच टीम को बताया है।