See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-22 08:58:59

स्टेट हाईवे के किनारे साइड लेन बनाई जाने की मांग की गई है।

साइड पटरी काफी नीची होने के चलते दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाईवे के दोनों तरफ साइड लेन बनाई जानी चाहिए।

बुलंदशहर : स्याना में गढ़ बुलंदशहर स्टेट हाईवे के किनारे साइड लेने बनवाए जाने की मांग की गई है। स्टेट हाईवे के दोनों साइड पटरी काफी नीची है। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। दुपहिया वाहन चालकों को साइड बचाने के लिए जगह नहीं मिलने से हादसों का सामना करना पड़ता है। आमजन की परेशानी को समाजसेवी ने हल कराने का बीड़ा उठाया है। समाजसेवी आशीष कुमार ने बताया कि साइड पटरी काफी नीची होने के चलते दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाईवे के दोनों तरफ साइड लेन बनाई जानी चाहिए। साइड पटरी का निर्माण होने के बाद जाम से भी मुक्ति मिलेगी व हो रहे सड़क हादसों पर भी अंकुश लगेगा। समाजसेवी आशीष कुमार ने अपनी मांगों को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र सौंपा है। समाजसेवी ने बताया कि पत्र के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग से भी साइड पटरी बनवाए जाने की मांग की गई है।