See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-22 08:52:42

पहासू पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल अवस्था मे पुलिस की देखरेख में जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बुलंदशहर पहासू पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था मे पुलिस की देखरेख में जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  बीती रात चेकिंग के दौरान पहासू के गांव खेड़ा से अलीगढ़ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने संदिग्ध  व्यक्ति को रोका तो वह नगला खुशहाल गांव की ओर भागने लगा।पुलिस द्वारा पीछा करने पर  घिरा देख उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा आत्म रक्षा में चलाए गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान रूपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगलसेन निवासी भूपनगर नई बस्ती पहासू के रूप में हुई। पुलिस की निगरानी में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के ऊपर बुलंदशहर, अलीगढ़ एटा जनपदों के विभिन्न थानों में 32 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं