See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-22 08:50:41

ठंड को देखते हुए एसडीएम गजेंद्र सिंह ने रेन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोई भी व्यक्ति कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे ना सो उसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

बुलंदशहर : स्याना कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए एसडीएम गजेंद्र सिंह ने रेन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायत को 11 सेक्टरों में बांट दिया गया है। ठंड से लोगों को बचाने के लिए रेन बसेरों की व्यवस्था की गई है। गर्म कपड़ों के साथ हीटर की व्यवस्था भी की गई है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत व नगरपालिकाओं में टीमें काम कर रही है। जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। कोई भी व्यक्ति कड़कड़ाती  ठंड में खुले आसमान के नीचे ना सो उसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। समय-समय पर रेन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि विकलांगों के लिए नगर पालिका परिषद स्याना  द्वारा अलग रेन बसेरे की व्यवस्था की गई है।