See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 03:12:18

सड़क बनी कूड़ा घर

ऊंचागांव क्षेत्र के अमरपुर गांव बाहर सड़क किनारे कचरे से दुर्गंध आ रही है।

स्याना .ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के अमरपुर गांव बाहर सड़क किनारे कचरे से दुर्गंध आ रही है। यहां पर सफाई और कचरा की नियमित उठान नहीं होने के कारण कचरे का ढेेर लगा है। जिससे सड़क को कूड़ाघर बना दिया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारो को कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्षेत्र के अमरपुर गांव से खानपुर मार्ग और दूसरी तरफ जहांगीराबाद मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों तरफ कचरा पड़ा है। जिसकी सफाई नहीं हो रही है। अब यह दुर्गंध छोड़ रहा है। इससे इसके आसपास के आम जनता और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि हर समय सड़क के दोनों तरफ गंदगी के ढेर लगा रहता है और आवारा पशु उसे बिखेरते रहते हैं। कर्मचारियों की ओर से कई दिनों तक कूड़ा न उठाने के चलते कूड़ा-कचरा सड़क के बीचोंबीच तक आ जाता है। बाद में यह कचरा बदबू करने लगता है। जिससे बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। इसके बाद भी कचरा के ढेर को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे लोगों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा सता रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही