See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 03:06:41

बच्चों का हुआ विद्याज्ञान में चयन,भविष्य होगा उज्जवल।

विद्याज्ञान विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में विकास क्षेत्र शिकारपुर के तीन बच्चों ने स्थान पाया है।

बुलंदशहर  शिकारपुर बुलंदशहर शिव नादर फाऊंडेशन के द्वारा संचालित विद्याज्ञान विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में विकास क्षेत्र शिकारपुर के तीन बच्चों ने स्थान पाया है। सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों में संविलियन विद्यालय जानीपुर कला की सोनिया, संविलियन विद्यालय खंडवाया की लिपिका तथा प्राथमिक विद्यालय कैलावन नंबर दो की छात्रा आलिया शामिल हैं। परीक्षा फल की सूचना प्राप्त होते ही बच्चों के अभिभावक तथा अध्यापकों में खुशी की  लहर दौड़ पड़ी। बता दें विद्याज्ञान स्कूल में बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्ता परक शिक्षा नि:शुल्क दी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने बताया कि विद्याज्ञान में प्रवेश हेतु मुहिम चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का फॉर्म भराया गया था साथ ही बच्चों के तैयारी हेतु विशेष कार्य योजना तैयार की गई थी। फल स्वरुप विकास क्षेत्र शिकारपुर से तीन बच्चों का चयन हो पाया है। साथ ही अगले वर्ष में बेहतर प्रदर्शन हेतु अभी से ही इस ओर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एआरपी शिकारपुर डॉ मनमोहन रोहिला ने चयनित बच्चों को तथा उनके अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य विद्यालय भी इसी तरह मेहनत करते हुए अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें। एआरपी प्रियंका रूहेला ने बताया कि इस परीक्षा में तीनों ही बालिकाओं का चयन उनके जीवन को एक नई दिशा देगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राजौरा, केहर सिंह तथा सुनीता ने सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।