See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 02:56:47

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानो और मजदूरों के मसीहा भारतरत्न श्रद्धेय चौ चरणसिंह जयंती पर आयोजित साप्ताहिक गोष्ठी

चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर गणमान्य ग्राम वासियों द्वारा माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया।

बुलंदशहर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानो और मजदूरों के मसीहा भारतरत्न श्रद्धेय चौ चरणसिंह जयंती पर आयोजित साप्ताहिक गोष्ठी के अन्तर्गत जनपद बुलन्दशहर के खुर्जा विधानसभा में गांव सारंगपुर में चौ साहब की १२२वी जयंती पर गोष्ठी का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर गणमान्य ग्राम वासियों द्वारा माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह जी और शानदार संचालन क्षेत्रीय महासचिव श्री विकास चौधरी द्वारा किया गया।आज की सभा में अपने सम्बोधन में प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी जीने चौधरी साहब को विश्व विख्यात किसान मजदूर और दलितो के सर्वमान्य नेता बताते हुए उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गन्ना मिलों के निर्माण व पटवारी हड़ताल पर उनकी विशेष प्रशंसा करते हुए सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने की विशेष ता बतायी। गोष्ठी में पूर्व महासचिव जगपाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए चौधरी साहब की जीवनी का सजीव चित्रण किया गया और जिला प्रवक्ता ओमवीर सिंह मलिक ने जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। गजेन्द्र सिंह तेवतिया उपाध्यक्ष (कि प्र) ने गोष्ठी में चौ साहब के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए किसान मज़दूरो और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने केलिए किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए शौचालयों के निर्माण काम के Hobby बदले अनाज के अन्तर्गत ग्रामीण सड़कों का निर्माण और बड़ी सड़कों से जोड़ने के लिए किये कार्य ग्रामीण विकास मंत्रालय का निर्माण और वजट के बंटवारे पर विस्तृत प्रकाश डाला। गोष्ठी में चौ हरेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।