See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 02:55:17

जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रज्ञा गौड़ के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया

महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ का जन्मदिन केक काटकर मनाते हुए वरिष्ठ नेताओं ने आशीर्वाद प्रदान किया ।

बुलंदशहर  बुलंदशहर की जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस  प्रज्ञा गौड़ के जन्मदिन पर कांग्रेस के  वरिष्ठ नेताओं व् कार्यकर्ताओं ने अनूपशहर स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सलाम खाँ, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ,हेमंत शर्मा ,लक्ष्मी नारायण शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, जिला महा सचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला सचिव रवींद्र प्रधान आदि के संयोजन में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़  का जन्मदिन केक काटकर मनाते हुए वरिष्ठ नेताओं ने आशीर्वाद प्रदान किया । प्रज्ञा गौड़ ने कहा - यदि इसी तरह मेरी समस्त बहनो को सम्मान के साथ पार्टी व् परिवार का साथ मिले तो मेरे देश की प्रत्येक बहन सशक्त ,स्वाभिमान व् सम्मान के साथ उच्च स्थान प्राप्त कर पायेगी , मै बहुत सौभाग्य शाली हूँ जो मेरी पार्टी मेरा परिवार है ,काश ऐसा ही परिवार मेरी समस्त बहनो का होता तो देश के किसी कोने मै मेरी बहने असुरक्षित नही होती।  स्वर्गीय इंदिरा गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस में सम्मिलित होने के अपने निर्णय पर फक्र महसूस  करते हुए ,अपनी आगे की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने, अपनी हर बहन को सम्मान दिलाने के दृढ संकल्प  के साथ सभी का आभार प्रकट किया । जन्मदिन समारोह में अध्यक्ष बबलू कुरैशी, सभासद विशाल कुमार ,राय सिंह प्रधान, जीशान कुरैशी ,अहमद हसन, कौशल शर्मा, जीशान कुरैशी चंद खान, इंतजार अली प्रधान  सहित दर्जनों नेता का कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।