See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 02:50:47

महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने ठिठुरती ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट अन्तर्गत झुग्गी बस्ती मे जाकर कम्बल वितरित किये।

 ग्रेटर नोएडा पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाक़ों मे ठिठुर बढने लगी है जिससे झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोग ठंड से बेहाल है। महिला उन्नति संस्था सदस्यों ने ऐसे असहाय मजदूर वर्ग के लोगों की पहचान कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट अन्तर्गत झुग्गी बस्ती मे जाकर कम्बल वितरित किये। संस्थापक डा.राहुल वर्मा ने कहा कि पहाड़ो पर भारी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते मैदानी इलाको मे ठिठुरन बढ गयी है जिससे गरीब मजदूर वर्ग बेहाल है इसलिए ऐसे जरूरतमंद लोगों को संगठन द्वारा कम्बल बांटकर ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन सचिव गीता भाटी ने बताया कि संगठन के सदस्य हर वर्ष की भांति अलग अलग क्षेत्रों मे जाकर ठंड से बेहाल जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हे कम्बल बांटने का कार्य कर रहे है ताकि लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके साथ ही संगठन ने प्रशासन से जगह जगह रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था किये जाने की अपील की है ताकि ठंड से किसी को जनहानि ना हो। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी और सुरेश तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।