See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-21 02:48:27

किसान नेताओं को जेल से रहा करने को लेकर भाकियू चढूनी के पदाधिकारी बैठे भूख हड़ताल पर

भारतीय किसान यूनियन चढूनी निम्नलिखित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर है

बुलंदशहर चौधरी कुलदीप गुड्डू एनसीआर अध्यक्ष ने बताया कि आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निम्नलिखित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर है जिसमें निम्न मांग है जैसा कि आपको पता है कि आंदोलन 2020 की शेष रह रही मांगो सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को लेकर हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे है इस आंदोलन में सरदार जगजीत सिंह जो किसानों की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक है आंदोलन कर रहे किसानों की सभी मांगे जायज हैं। किसानों की इन मांगों को हमारे संगठन भारतीय किसान यूनियन चढूनी का पूर्ण समर्थन है। जल्द से जल्द आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत कर देश के किसानों के हित में रास्ता निकालने की कार्य करें अन्यथा सरदार जगजीत सिंह  के समर्थन में किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।  कृषि विपणन नीति के नए मसौदे में मंडी से बाहर प्राइवेट स्थान को भी मंडी मानना की शर्त गलत है इससे किसान को सीधा-साधा नुकसान होगा क्योंकि मंडी के अंदर फसल को खरीदने वाले अधिक व्यापारी आते प्राइवेट स्थल को मंडी बनने से फसल के भाव को लेकर होने वाली व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी प्राइवेट स्थल पर केवल एक ही व्यापारी होगा जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा दूसरा इससे राजस्व की हानि भी होगी जिससे गांव की सड़क में विकास होता है। इस कानून से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी और यह उन तीन कानून का हिस्सा होगा जिनका पूरे देश के किसानों ने विरोध किया था इसलिए  इस मसौदे को तुरंत वापस लिया जाए  पंजाब में गन्ना का मूल्य ₹410 प्रति कुंतल हरियाणा में ₹400 प्रति कुंतल है जबकि उत्तर प्रदेश में पश्चिम उत्तर प्रदेश गन्ना के उत्पादन में सबसे आगे है उसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई गन्ना का मूल्य निश्चित नहीं किया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन 450 रुपए प्रति कुंतल भाव कम से कम गन्ना का होना चाहिए यह मुख्यमंत्री से मांग करते हैं। बिजली का निजीकरण को रद्द किया जाए इससे किसानों को महंगी बिजली मिलेगी इसलिए निजीकरण को वापस किया जाए उपरोक्त लंबित मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए पूरी मांगे पूरी न होने की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन चढूनी सभी राज्यों में आंदोलन करेगी इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला अध्यक्ष चौधरी विष्णु सिंह युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी उर्फ़ राजू बुलंदशहर जिला प्रभारी निरंजन सिंह फोगाट और जिला संगठन मंत्री वकील साहब जिला अध्यक्ष कार्यकारी बुलंदशहर राजेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष सदर रघुवीर सिंह पवार महिला नगर अध्यक्ष नरगिस बानो अरुण यादव जिला उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव रशीद ठाकुर और यशपाल सिंह ब्लॉक सचिव प्रदीप चौधरी तहसील अध्यक्ष खुर्जा पवन शर्मा ब्लॉक सचिव योगेश फौजी तहसील संगठन मंत्री खुर्जा  वेद चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष खुर्जा निर्वेश यादव राजकुमार सिंह तहसील उपाध्यक्ष सदर तहसील दिलशाद  मंडल संगठन मंत्री प्रशांत कुमार मनीष कुमार विमल चौधरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शिकारपुर व अन्य भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता किसान उपस्थित रहे।