See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-20 01:00:40

भाकियू संघर्ष ने बैंक मैनेजर के द्वारा किसानों का शोषण करने को लेकर केनरा बैंक मैनेजर का किया घेराव किया गया।

गढ़मुक्तेश्वर में स्थित केनरा बैंक मैनेजर के द्वारा क्षेत्रीय किसानों को जाति सूचक शब्द से संबोधित करना आम बात है।

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में  केनरा बैंक के मैनेजर के द्वारा क्षेत्रीय किसानों का शोषण एवं अभद्र व्यवहार करने से त्रस्त आकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के आदेशानुसार युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित के नेतृत्व में केनरा बैंक के मैनेजर द्वारा क्षेत्रवासियों का उत्पीड़न करने पर घेराव किया गया। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में स्थित केनरा बैंक मैनेजर के द्वारा क्षेत्रीय किसानों को जाति सूचक शब्द से संबोधित करना आम बात है। उसके विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी करते हुए। केनरा बैंक मैनेजर का घेराव किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन,LD ,डिस्ट्रिक्मैनेजर बैंक मैनेजर के समक्ष बैंक मैनेजर द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से माफी मांगी गई। उसके उपरांत किसानों का गुस्सा शांत हुआ। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व गढ़ नगर पालिका चेयरमैन कृष्णवीर सिंह गब्बर ने बताया कि भाकियू संघर्ष (अराजनैतिक) किसानों पर किसी भी तरह अत्याचार नहीं बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साजिद मूछ,प्रदेश महासचिव अमित प्रधान,प्रदेश प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ जावेद, तहसील अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर नेता कादिर,तहसील सचिव गढ़मुक्तेश्वर खालिद खान,तहसील उपाध्यक्ष नजाकत गुर्जर,हैप्पी चौहान, ज़िला संगठन मंत्री रिजवान चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर राणा,तहसील सचिव फतह सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष दीपक कुमार,जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, ज़िला सचिव पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।