See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-20 00:52:40

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यमनापुरम स्टेडियम में पी.एम. श्री विद्यालयों के मध्य खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

16 ब्लॉकों के पी.एम. श्री विद्यालयों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

बुलन्दशहर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यमनापुरम स्टेडियम में पी.एम. श्री विद्यालयों के मध्य खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें जिले के 16 ब्लॉकों के पी.एम. श्री विद्यालयों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, और लंबी कूद जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया और विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद बुलंदशहर की चेयरमैन दीप्ति मित्तल थीं। उन्होंने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल को शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया और विजेताओं को बधाई दी।   प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब पी.एम. श्री विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुशहालाबाद, ब्लॉक डिबाई ने जीता, जबकि पी.एम. श्री विद्यालय सैदपुर, ब्लॉक बीबीनगर को उपविजेता घोषित किया गया।   इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया।