See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-19 12:06:55

खुर्जा की समस्याओं को लेकर विधायक मीनाक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विधानसभा के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया

बुलंदशहर। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट की और विधानसभा के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री  से निवेदन किया जिसमें सर्वोच्च प्राथमिकता पर खुरजा-शिकारपुर मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा मुख्यमंत्री  से आग्रह किया गया क्योंकि इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 10 वर्षों से मॉंग की जा रही है और इस जर्जर मार्ग की वजह से खुरजा विधानसभा के 35 गॉंव और आस पास की लगभग दस लाख से ज़्यादा जनसंख्या प्रभावित हो रही है।जब से मीनाक्षी सिंह विधायक बनी हैं तभी से वह इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए शासन व प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रही हैं और विधानसभा में भी उन्होंने इस मार्ग के निर्माण के लिए कई बार आवाज़ उठाई है। इससे पहले भी मीनाक्षी सिंह मुख्यमंत्री योगी जी को और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान जी को इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव दे चुकी हैं। विधायक मीनाक्षी सिंह जी से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके लगातार प्रयास की वजह से खुर्जा-शिकारपुर मार्ग के निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। तत्पश्चात् प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित व्यय वित्त समिति (EFC) द्वारा भी दिनांक 20 सितंबर 2024 को इसे स्वीकृति दे दी गयी है। अब इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन से केवल शासनादेश जारी होना बाकी रह गया है जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह जी ने मुख्यमंत्री जी आग्रह किया कि जल्दी से जल्दी  शासन के स्तर से शासनादेश जारी करा दिया जाये ताकि सड़क निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र प्रारंभ किया जा सके जिसके लिए मुख्यमंत्री  ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त विधायक मीनाक्षी सिंह ने खुरजा नगर के जाम की समस्या के समाधान के लिए खुरजा-ज़ेवर रोड पर स्थित अर्शिया फैक्ट्री के पास से एन० एच० -91 पर स्थित कैलाश अस्पताल के पास तक 04 किमी लम्बे मिनी बाई पास के निर्माण के लिए और ढाकर मोड़ के पास स्थित रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री जी को पुनः प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही गरीब बालिकाओं की शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए खुरजा में एक राजकीय कन्या इंटर कालेज के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव दिया है।