See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-19 11:51:18

सिंमरौली में सड़क क्रॉस कर रहे मोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई।

थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई। यह हादसा सिमरौली के हनुमान मंदिर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह सिमरौली मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय पक्षी मोर सड़क पार कर रहा था कि एक तेज रफ्तार वाहन ने मोर को टक्कर मार दी जिस कारण मोर बुरी तरह घायल हो गया। घायल मोर ने तड़प-तड़प पर अपनी जान दे दी। राहगीरों ने थाना बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी। वन विभाग व थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार कराया।