See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-21 12:05:43

प्रदूषण युक्त घने कोहरे की चादर से ढका जिले का ट्रैफिक प्रभावित

प्रदूषण युक्त घने कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई है। जिससे यातायात प्रभावित हुआ

बुलंदशहर। प्रदूषण युक्त घने कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई है। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लोग स्वेटर और जैकेट पहने दिखे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे की जोरदार दस्तक और हवाओं से मौसम में ठंड बढ़ गई। सुबह से आसमान में कोहरा और धुंध सी छाई रही। दृश्यता कम होने के चलते सुबह- सुबह यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर निकले। दोपहर होते होते हल्की सी धूप निकली लेकिन शाम होते ही कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। सर्द के चलते लोगों को ठंड महसूस हुई। सड़कों पर अधिकांश लोग स्वेटर, जैकेट पहने दिखे। ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी का असर अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मंगलवार को तड़के से ही जनपद कोहरा-धुंध की चादर से लिपटा रहा। लेकिन बुधवार को थोड़ी सा मौसम सामान्य रहा लेकिन शाम होते ही धुंध के चलते दृश्यता बेहद कम रही। हालात यह रहे कि 20 कदम तक भी कुछ दिखाई नहीं दिया। इससे वाहनों चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हाईवे पर वाहन एक-दूसरे के पीछे लाइट जलाकर निकलते हुए दिखाई दिए। सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इस बीच ठंड का असर भी बढ़ गया। अन्य दिनों के मुकाबले लोगों को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। ठंड के चलते लोग घरों में रहे।जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन धूप का असर कम रहा। करीब दो बजे धूप के चलते लोगों को हल्की गर्मी भी महसूस हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट होगी। कोहरे की चादर भी घनी होने की संभावना है।